Russia Ukraine War: रूसी सीमा पर चीनी सैनिकों की तस्वीर की खबर फर्जी- चीन
चीन ने रूसी सीमा पर सैनिकों से भरे चीनी सैन्य ट्रकों के एक काफिले को प्रदर्शित करने वाली तस्वीर सहित रूस में अपने सैनिक भेजे जाने के बारे में अफवाहों को खारिज किया है. शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है.
बीजिंग, 18 मार्च : चीन ने रूसी सीमा पर सैनिकों से भरे चीनी सैन्य ट्रकों के एक काफिले को प्रदर्शित करने वाली तस्वीर सहित रूस में अपने सैनिक भेजे जाने के बारे में अफवाहों को खारिज किया है. शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है. चीन के इंटरनेट निगरानीकर्ता, साइबरस्पेस एडमिंस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएसी) ने कहा कि ट्विटर पर साझा की जा रही एक तस्वीर 2021 में पहली बार प्रकाशित तस्वीर का एक संक्षिप्त (क्रॉप किया हुआ) प्रारूप है.
चीन ने इससे पहले इन खबरों को खारिज कर दिया था कि रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान के लिए उससे सैन्य सहायता मांगी है.
हांगकांग से प्रकाशित होने वाले साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की शुक्रवार की खबर के अनुसार, सीएसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑनलाइन मंच पर ऐसी कई फर्जी खबरें हैं जो यू्क्रेन युद्ध में चीन के रुख को बदनाम करने वाली हैं. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ ‘शांति पर सार्थक बातचीत’ का किया आग्रह
उल्लेखनीय है कि रात में गुजर रहे और सैनिकों से भरे हुए चीनी सैन्य वाहनों के एक लंबे काफिले की ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जा रही, जिससे इन अटकलों को जोर मिला है कि रूस को चीन सहायता उपलब्ध करा रहा है. सीएसी ने कहा कि यह असल में मई 2021 की एक तस्वीर का संपादित किया हुआ प्रारूप है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

