किताबी ज्ञान के बजाय सर्वांगीण विकास करने वाला हो शिक्षा का स्वरूप: भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का आधार है जो हमें चुनौतियों का मुकाबला करने और सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के काबिल बनाती है.

Chief Minister Bhajanlal Sharma (img: TW)

जयपुर, 30 जून : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का आधार है जो हमें चुनौतियों का मुकाबला करने और सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के काबिल बनाती है. शर्मा रविवार को विद्या भारती राजस्थान की ओर से जयपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करने के बजाय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर करने वाली शिक्षा की आवश्यकता है.

शर्मा ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति न केवल अपने भविष्य का निर्माण करता है बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है. इस अवसर पर उन्होंने विद्या भारती संगठन के विद्यालयों के 47 विद्यार्थियों, उनके प्रधानाचार्यों और अभिभावकों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों पर अपनी महत्वाकांक्षाएं थोपने के बजाए उनकी रुचि को पहचान कर आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए तथा विद्यार्थियों को भी असफलता से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर मजूबती से आगे बढ़ना चाहिए. यह भी पढ़ें : नौकरी दिलाने का वादा कर 39 लाख रुपये की ठगी करने को लेकर पुणे में दो लोगों पर प्राथमिकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की है जो रटने की बजाय समझने पर जोर देती है और इसमें बच्चों के रचनात्मक कौशल के विकास पर ध्यान दिया जाता है. शर्मा ने कहा कि अब स्कूलों में ही बच्चों को विभिन्न कौशल सिखाये जायेंगे ताकि वे भविष्य में रोजगार के लिए तैयार हो सके.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश