देश की खबरें | सासंद ने आदिवासी सफेद झंडा फहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मीणा समुदाय और हिंदूवादी संगठनों के बीच विवाद का केन्द्र बने आंबागढ़ किले पर भाजपा सांसद किरोड़ी मीणा ने किले के चारों और तैनात भारी पुलिस बल को चकमा देकर रविवार तड़के आदिवासी सफेद झंडा फहरा दिया।

जयपुर, एक अगस्त मीणा समुदाय और हिंदूवादी संगठनों के बीच विवाद का केन्द्र बने आंबागढ़ किले पर भाजपा सांसद किरोड़ी मीणा ने किले के चारों और तैनात भारी पुलिस बल को चकमा देकर रविवार तड़के आदिवासी सफेद झंडा फहरा दिया।

झंडा किले के पिछले हिस्से की एक रेलिंग (पैरापेट) पर फहराया गया जहां राज्य सभा सदस्य अपने कई समर्थकों के साथ बारिश के दौरान पहाड़ियों से होते हुए आज सुबह पहुंचे थे।

हालांकि, पुलिस का दावा है कि मीणा किले में प्रवेश नहीं कर सके और इसलिए झंडा रेलिंग (पैरापेट) पर लगाया गया।

इससे पहले उन्हें गिरफ्तार किए जाने की खबर आई थी लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने कहा, ‘‘ सांसद को ना तो हिरासत में लिया गया ना ही गिरफ्तार किया गया। उनके साथ मामलें पर वार्ता हुई जिसमें उन्होंने कुछ मांगें रखी हैं।’’

पुलिस अधिकारी सांसद के साथ वार्ता करने के लिये उन्हें विद्याधर नगर पुलिस थाने लेकर गए जहां मीणा ने किले के अंदर स्थित शिव मंदिर में आदिवासी लोगों को पूजा करने की स्वीकृति देने सहित कुछ और मांगे रखी।

मीणा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वादे के अनुसार उन्होंने आंबागढ़ किले में आदिवासी झंडा फहरा दिया।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार