एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में इस साल अक्टूबर का महीना पिछले 58 वर्षों में सबसे ठंडा रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष दिल्ली में अक्टूबर का महीना पिछले 58 वर्षों में सर्वाधिक ठंडा रहा।

देश की खबरें | दिल्ली में इस साल अक्टूबर का महीना पिछले 58 वर्षों में सबसे ठंडा रहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष दिल्ली में अक्टूबर का महीना पिछले 58 वर्षों में सर्वाधिक ठंडा रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1962 के बाद अक्टूबर महीने में सबसे कम तापमान है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े ने ई-संसाधन केंद्र ‘न्याय कौशल’ का किया उद्घाटन, देश भर में किसी भी कोर्ट में कर सकते हैं ऑनलाइन फाइलिंग.

दिल्ली में अक्टूबर महीने में सामान्य रूप से औसत तापमान 19.1 सेल्सियस रहता है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो करीब तीन दशक में अक्टूबर महीने में सबसे कम तापमान था।

यह भी पढ़े | लद्दाख बीजेपी के नए अध्यक्ष व स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के उप अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर Tashi Gyalson और Tsering Angchuk को जेपी नड्डा ने दी बधाई: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले दिल्ली में 1994 में इतना कम तापमान दर्ज किया गया था।

आईएमडी के आकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 31 अक्टूबर 1994 को 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने कहा कि साल के इस समय सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रहता है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आकाश में बादल नहीं छाए होना तापमान में कमी का एक मुख्य कारण है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक का सबसे कम तापमान 31 अक्टूबर 1937 को 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).