Jaipur Shocker: बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे, फरार
जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिये. थानाधिकारी मुकेश कुमार खरडिया ने बताया कि मीणा कॉलोनी निवासी जमुना देवी अपनी बेटी और दोहिती के साथ रहती हैं.
जयपुर, 9 अक्टूबर : जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिये. थानाधिकारी मुकेश कुमार खरडिया ने बताया कि मीणा कॉलोनी निवासी जमुना देवी अपनी बेटी और दोहिती के साथ रहती हैं.
रविवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने सौ से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटकर ले गये. घायल बुजुर्ग को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करया गया है. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने बुजुर्ग को घसीटकर घर के बाहर बाथरूम में लेकर आये, जहां उसके दोनों पैरों को धारदार हथियार से काटकर चांदी के कड़े निकाल लिये. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में 11 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश: आईएमडी
उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाये जा रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान के प्रयास कर उनकी तलाशी की जा रही है. इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि घायल बुजुर्ग महिला का जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में उपचार जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

