Rajasthan Weather Update: राजस्थान के फतेहपुर में पारा शून्य डिग्री पहुंचा

राजस्थान में सर्दी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है जहां बृहस्पतिवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

cold (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 16 दिसंबर : राजस्थान (Rajasthan) में सर्दी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है जहां बृहस्पतिवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में शून्य डिग्री सेल्सियस, चुरू में 1.3 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, करौली में 4.2 डिग्री, अलवर में 4.8 डिग्री, संगरिया में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा, पिलानी में 5.1 डिग्री, नागौर में 5.5 डिग्री, गंगानगर में 6.9 डिग्री, बीकानेर में 8.0 डिग्री व भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री व 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वर्तमान में चुरू और सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं. आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इस दौरान चूरू और सीकर जिलों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जा सकते हैं. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Updates: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले सप्ताह (16-22 दिसंबर) के दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना है.वहीं दूसरे सप्ताह (23-29 दिसंबर) में न्यूनतम तापमान में और हल्की गिरावट होने से सर्दी में बढ़ोतरी होने

की संभावना है. इस दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत या औसत से नीचे दर्ज किए जाने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश