विदेश की खबरें | ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ लेते समय ट्रम्प पर नजर रख रहा था चिकित्सकीय दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डॉ. सीन कॉनले ने ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ लेने के बाद ट्रम्प की नई स्वास्थ्य रिपोर्ट में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति एकदम स्वस्थ हैं और उन पर इसका (दवाई का) कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है।’’

डॉ. सीन कॉनले ने ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ लेने के बाद ट्रम्प की नई स्वास्थ्य रिपोर्ट में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति एकदम स्वस्थ हैं और उन पर इसका (दवाई का) कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि 16 महीने पहले की तुलना में ट्रम्प की स्वास्थ्य स्थिति में मामूली बदलाव है। बस उनका एक पाउंड वजन बढ़ा है लेकिन कोलेस्ट्रॉल (रक्तवसा) लगातार कम हो रहा है।

यह भी पढ़े | अनुशासन सिखाने के लिए भारतीय परिवारों में होती है 30 तरह की हिंसा: यूनिसेफ.

उन्होंने कहा, ‘‘ रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रपति एकदम स्वस्थ्य हैं।’’

कॉनले ने कहा कि यह ‘‘ उचित देखभाल टीम के सदस्यों के परामर्श और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईकेजी) पर करीबी नजर रखते हुए किया गया।’’

यह भी पढ़े | George Floyd’s Death:अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जॉर्ज फ्लॉयड.

कोविड-19 के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\