जरुरी जानकारी | लखनऊ में पिछले महीने जब्त सामग्री कैलिफोर्नियम नहीं : परमाणु ऊर्जा विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभाग ने एक बयान में कहा कि यह सामग्री 'प्राकृतिक मूल' की है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि यह सामग्री 'प्राकृतिक मूल' की है।

लखनऊ पुलिस ने दरअसल 28 मई को आठ लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से कैलीफोर्नियम 340 ग्राम सामग्री बरामद करने का दावा किया था।

डीएई ने कहा, ‘‘सामग्री के निरीक्षण और सामग्री से एकत्र किए गए नमूनों के प्रासंगिक प्रयोगशाला विश्लेषण के बाद हम यह स्पष्ट करते है कि सामग्री कैलिफोर्नियम नहीं है।’’

ऐसा लगातार दूसरी बार है जब सामग्री के रेडियोधर्मी तत्व होने का संदेह हो और ऐसा नहीं पाया गया है। इस माह की शुरुआत में भी डीएई ने स्पष्ट किया था कि दो जून को बोकारो में यूरेनियम होने के संदेह में जब्त की गई सामग्री ऐसी नहीं थी।

पिछले महीने मुंबई में दो लोगों से वसूली के मामले में हालांकि, विभाग ने पुष्टि की थी कि यह वास्तव में प्राकृतिक यूरेनियम था लेकिन नुकसान पहुंचाने की उसकी क्षमता को कम कर दिया गया था।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\