एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सत्र की तेजी शुक्रवार को भी कायम रही और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 296 अंक से अधिक चढ़ गया.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा
शेयर मार्केट (Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 29 अप्रैल : घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सत्र की तेजी शुक्रवार को भी कायम रही और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 296 अंक से अधिक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 296.45 अंक बढ़कर 57,817.51 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 99.3 अंक उछलकर 17,344.35 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में सन फार्मा, टाटा स्टील, डॉ. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.

दूसरी ओर एक्सिस बैंक, पॉवर ग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और नेस्ले लाल निशान में थे. अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई और सियोल मध्य सत्र के सौदों में हरे रंग में कारोबार कर रहे थे. बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 701.67 अंक यानी 1.23 प्रतिशत उछलकर 57,521.06 अंक पर बंद हुआ. यह भी पढ़ें : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने का अनुमान

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 206.65 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 17,245.05 अंक पर बंद हुआ. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 743.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).