देश की खबरें | पूर्व की सरकारों का मंत्र ‘पैसा हजम, परियोजना खत्म’ था, ऐसे लोग बिहार का हित नहीं सोच सकते : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी महागठबंधन को विकास विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों का मंत्र ‘पैसा हजम, परियोजना खत्म’ था और उन्हें ‘कमीशन’ शब्द से इतना प्रेम था कि उन्होंने कभी ‘कनेक्टिविटी’ पर ध्यान ही नहीं दिया और ऐसे लोग बिहार के हित के बारे में नहीं सोच सकते।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दरभंगा, 28 अक्तूबर विपक्षी महागठबंधन को विकास विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों का मंत्र ‘पैसा हजम, परियोजना खत्म’ था और उन्हें ‘कमीशन’ शब्द से इतना प्रेम था कि उन्होंने कभी ‘कनेक्टिविटी’ पर ध्यान ही नहीं दिया और ऐसे लोग बिहार के हित के बारे में नहीं सोच सकते।

दरभंगा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने संबोधन के दौरान किसी दल का नाम नहीं लिया लेकिन कहा, ‘‘ जिन लोगों का प्रशिक्षण ही बांट कर राज करने और कमीशनखोरी का हो, वे बिहार के हित में कभी सोच ही नहीं सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चुनाव प्रचार के लिए दरभंगा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- जिनका प्रशिक्षण कमीशनखोरी हो, उनसे बिहार का भला नहीं हो सकता.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ इनके ट्रैक रिकॉर्ड को याद रखिएगा। ये वो लोग हैं जिनके राज में बिहार में अपराध इतना फला-फूला कि लोगों का जीना मुहाल हो गया था।’’

मोदी ने कहा कि ये (विपक्ष) वो लोग हैं जो किसान कर्ज माफी की बात करके, कर्ज माफी के पैसे में भी घोटाला कर जाते है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में करोड़ों के घोटाले में गिरफ्तार हुआ निलंबित इंजीनियर, भ्रष्टाचार ला मामला दर्ज.

राजग के पक्ष में जनादेश की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक तरफ राजग है, आत्मनिर्भर बिहार बनाने का संकल्प लेकर खड़ा है। दूसरी तरफ ये लोग हैं जो बिहार की विकास परियोजनाओं के पैसों पर नजरें गड़ाए हुए हैं ।’’

राजग की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘बिहार के लोग ये ठान चुके हैं कि राज्य में जंगल राज लाने वाली ताकतों को फिर परास्त करेंगे। बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- बिहार को लूटने वालों को फिर हराएंगे।’’

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- इस प्रतिभाशाली धरती के नौजवानों को धोखा देने वालों को फिर हराएंगे।

रैली में ‘मोदी मोदी’के नारे के बीच मोदी ने कहा, ‘‘ पहले के समय जो लोग सरकार में थे, उनका मंत्र रहा है - पैसा हजम, परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि कनेक्टिविटी(संपर्क) पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। ’’

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ वे सियासी लोग जो बार- बार हमसे तारीख पूछा करते थे, वे बहुत मजबूरी में हैं। आज वे लोग भी तालियां बजा रहे हैं।’’

उन्होंने ने कहा कि बीते 15 वर्षों में बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है और आज मां सीता अपने नैहर (मायका) को तो प्रेम से निहार ही रही होंगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या पर भी आज नजर होगी क्योंकि सदियों की तपस्या के बाद आखिरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर कोसी महासेतु का काम लटकाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग की सरकार बनने के बाद कोसी महासेतु का काम कई गुना तेजी से हुआ ।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से 300 किलोमीटर की दूरी 20-22 किमी तक सिमट गई है और अब आठ घंटे की यात्रा सिर्फ आधे घंटे में ही पूरी होने लगी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों को विकास के ऐसे ही कामों की रफ्तार बढ़ाने के लिए मतदान करना है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के व्यापक रोडमैप का अगला चरण है, आत्मनिर्भर बिहार, आत्मनिर्भर मिथिलांचल। जहां मिथिला पेंटिंग, कृषि, डेयरी उद्योग, मछली उत्पादन और कारोबार से जुड़ी कई संभावनाएं हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली है जहां तीन नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा।

इससे पहले मोदी 23 अक्तूबर को चुनाव प्रचार करने बिहार आए थे और उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया था । बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिये 71 सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहा है जिसमें दो करोड़ से अधिक मतदाता 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला करेंगे।

प्रधानमंत्री ने मतदान करने वाले लोगों से कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षित मतदान करने की अपील भी की।

मोदी ने राजग सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में किसानों के बैंक खाते में अब तक करीब-करीब एक लाख करोड़ रुपये की सीधी मदद जमा कराई जा चुकी है।

उन्होंने गरीबों के जनधन खाते खुलने और उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस उपलब्ध कराने का भी जिक्र किया और कहा कि आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘ भाजपा और राजग की पहचान है कि जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। राजग का यही ट्रैक रिकॉर्ड आज बिहार के जन-जन को आश्वस्त करने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\