एजेंसी न्यूज

Gonda Gang Rape Case: गोंडा में नाबालिग दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गोंडा कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र की निवासी एक दलित महिला ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने तथा परिवार के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था.

पाठक ने बताया कि प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़ित किशोरी के साथ विजय यादव व उसके दो साथियों ने उस समय सामूहिक दुष्कर्म किया, जब वह घर से शौच के लिए निकली थी. काफी देर तक उसके घर पर न लौटने पर जब परिजनों ने तलाश शुरू किया तो वह गांव के पास ही बेहोशी की हालत में पाई गई. उन्होंने बताया कि किशोरी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : Delhi Firing: दिल्ली के मालवीय नगर में फायरिंग, आरोपियों ने एक युवक को मारी गोली; VIDEO

पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद में विजय यादव के कुछ साथियों ने पीड़ित किशोरी के परिजनों को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को प्रकरण में नामजद मुख्य अभियुक्त विजय यादव को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया. अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).