जरुरी जानकारी | अतुल श्रीवास्तव के निधन को लेकर घूम रही चिट्ठी तथ्यों से परे: सेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी कंपनी सेल ने शनिवार को कहा कि उसके निदेशक अतुल श्रीवास्तव की मौत के संबंध में ‘तथ्यों से हटकर एक पत्र’ प्रसारित किया जा रहा है। यह निजी हितों को साधने का प्रयास है।

नयी दिल्ली, 13 जून सरकारी कंपनी सेल ने शनिवार को कहा कि उसके निदेशक अतुल श्रीवास्तव की मौत के संबंध में ‘तथ्यों से हटकर एक पत्र’ प्रसारित किया जा रहा है। यह निजी हितों को साधने का प्रयास है।

श्रीवास्तव सेल में निदेशक (कार्मिक) थे। बुधवार को यहां अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

सेल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि श्रीवास्तव को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार भी था। कंपनी ने कोविड-19 महामारी के बीच अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिये अपोलो अस्पताल के साथ गठजोड़ किया है।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि श्रीवास्तव की कोविड परीक्षण रिपोर्ट नकारात्मक आयी थी।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

कंपनी ने कहा, ‘‘यह उस आधारहीन पत्र के जवाब में है, जो सेल के निदेशक (कार्मिक) के दुर्भाग्यपूर्ण निधन और नयी दिल्ली में कंपनी मुख्यालय में कोविड प्रबंधन के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। सेल यह स्पष्ट करना चाहती है कि कंपनी इस दुर्भाग्यपूर्ण समय में स्वर्गीय अतुल श्रीवास्तव, निदेशक (कार्मिक) के शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ी है।"

सेल ने जिस पत्र का जिक्र किया है, उसमें कहा गया है कि कंपनी श्रीवास्तव के असमय निधन को लेकर मामला दबाने की कोशिश कर रही है।

सेल ने कहा कि पत्र पर जिस राज सोलंकी के हस्ताक्षर हैं, वह कंपनी के शीर्ष प्रबंधन से व्यक्तिगत लाभ की मांग कर रहा है जो स्वीकार्य नहीं है।

कंपनी ने कहा है कि इसका काफी संभावनायें हैं कि केवल निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिये इस प्रकार की अफवाह फैलाई जा रही है और बिना किसी वास्तविक आधार वाले पत्र का प्रसार किया जा रहा है ताकि प्रबंधन को दबाव में लाया जा सके।

बहरहाल, इस तरह के सभी प्रयासों को असफल कर दिया गया है और सेल वापस मजबूती के साथ खड़ा है। कंपनी ने कहा है कि वह कर्मचारियों का ध्यान रखने वाला संगठन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज