विदेश की खबरें | सियोल के दिवंगत मेयर ने छोड़ी वसीयत, लोगों से मांगी माफी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पार्क का शव उनके लापता होने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार तड़के मिला था। पुलिस ने उनकी तलाश में व्यापक अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन उन्होंने मौत की वजह का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

पार्क का शव उनके लापता होने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार तड़के मिला था। पुलिस ने उनकी तलाश में व्यापक अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन उन्होंने मौत की वजह का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

सियोल शहर की सरकार ने शुक्रवार को पार्क की वसीयत का खुलासा किया जो उन्होंने बताया कि उन्हें उनके घर से मिली।

यह भी पढ़े | WHO ने कोविड-19 के वायु संक्रमण की पुष्टि करते हुए जारी की ये नई गाइडलाइन्स, कहा- अभी और शोध की जरूरत है.

टीवी पर दिखाई इस वसीयत में कहा गया है, ‘‘मैं सभी लोगों से माफी मांगता हूं। मैं हर उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करता हूं जो मेरी जिंदगी में मेरे साथ रहा। मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं क्योंकि मैंने उन्हें केवल दर्द दिया। कृपया मेरे शव का दाह संस्कार किया जाए और उसकी राख मेरे माता-पिता की कब्रों के चारों ओर बिखेर दी जाए।’’

पार्क की बेटी ने बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस को फोन कर कहा कि उनके पिता ने घर से निकलने से पहले सुबह ‘‘वसीयत जैसा’’ मौखिक संदेश दिया था।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री के. पी शर्मा ओली के भविष्य पर फैसला, नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक एक हफ्ते के लिए स्थगित.

अधिकारियों ने पार्क का पता लगाने के लिए करीब 600 पुलिसकर्मियों और दमकल अधिकारियों, ड्रोन तथा खोजी कुत्तों को लगाया था।

राष्ट्रपति मून जेइ-इन की उदारवादी डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य पार्क (64) को 2022 के चुनावों में राष्ट्रपति पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\