देश की खबरें | दिल्ली में मानसून की आखिरी बारिश संभवत: हो चुकी है: मौसम विभाग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में मॉनसून की आखिरी बारिश संभवत: हो चुकी है और फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है।
नयी दिल्ली, 24 सितंबर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में मॉनसून की आखिरी बारिश संभवत: हो चुकी है और फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है।
आईएमडी ने बताया कि बारिश नहीं होने की वजह से शहर में अगले कुछ दिनों में तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग से जुड़ी इन बातों को शायद ही जानते होंगे आप.
सितंबर में राजधानी में सिर्फ तीन दिन बारिश हुई, जो 2016 के बाद से सबसे कम दिन है। 2016 में सिर्फ दो दिन ही बारिश हुई थी। सफदरजंग वेधशाला ने आखिरी बार आठ सितंबर को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में अब बारिश होने की बहुत ही कम संभावना है। राजस्थान से 26 सितंबर से मॉनसून का लौटना शुरू हो जाएगा। इसके बाद मानसून सितंबर के अंतिम सप्ताह से दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी लौटने लगेगा।
राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत नहीं मिलने जा रही है।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार सितंबर में दिल्ली में 81 फीसदी तक बारिश कम हुई। सफदरजंग वेधशाला ने शहर में इस महीने की सामान्य 109.3 मिमी बारिश के बजाय 20.9 मिमी ही बारिश दर्ज की।
वहीं, अगस्त में यहां 237 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो पिछले सात वर्षों में इस महीने में सबसे ज्यादा है। शहर में मानसून ने एक जून को दस्तक दी थी और तब से शहर में 576.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 633.1 मिमी बारिश से नौ फीसदी कम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

