एजेंसी न्यूज

दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला किशोर हिरासत में

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की एक बच्ची का उसके पड़ोसी नाबालिग ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला किशोर हिरासत में
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

दिल्ली, 10 सितंबर : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की एक बच्ची का उसके पड़ोसी नाबालिग ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई और लड़के को हिरासत में ले लिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय लड़का, जो पीड़िता का परिचित था, उसे एक खाली भूखंड में ले गया, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया.

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घर लौटकर अपनी मां को घटना से अवगत कराया, जिन्होंने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने लड़के को उसके माता-पिता के साथ अपने घर बुलाया, जहां उसने पीड़िता के साथ मारपीट करने की बात कबूल की. यह भी पढ़ें : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने CM नीतीश पर कसा तंज कहा- जिनकी दो सांसद जीताने की हैसियत नहीं वो पीएम बनने के देख रहे सपने

अधिकारी ने बताया कि बाद में, जब पुलिस को घटना की सूचना दी गई तो अधिकारियों ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया. पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में वेलकम पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) और 376 (बलात्कार) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम(पॉक्सो) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).