एजेंसी न्यूज

Puri Jagannath Ratha Yatra Stampede: पुरी में मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पुरी में एक मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना को ‘‘अत्यंत दुखद’’ बताया और ओडिशा सरकार से राहत प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया.

Puri Jagannath Ratha Yatra Stampede: पुरी में मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद: राहुल गांधी
Photo- @RahulGandhi/X

पुरी, 29 जून : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पुरी में एक मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना को ‘‘अत्यंत दुखद’’ बताया और ओडिशा सरकार से राहत प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया. अधिकारियों ने कहा कि रविवार सुबह श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गए. गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत प्रयासों में हर संभव सहायता देने का आह्वान भी किया.

लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह त्रासदी एक गंभीर चेतावनी है कि ऐसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की गंभीरता से तैयारी और समीक्षा होनी चाहिए. जीवन की रक्षा सर्वोपरि है, और इस जिम्मेदारी में कोई चूक स्वीकार्य नहीं है.’’ यह भी पढ़ें : दो-तीन महीने के अंदर शिवकुमार को मिल सकता है मुख्यमंत्री बनने का मौका : कांग्रेस विधायक का दावा

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं. ओडिशा सरकार से अपील है कि राहत कार्यों में तेजी लाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो इसमें हर संभव मदद करें.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).