एजेंसी न्यूज

दिल्ली का 'हज हाउस' बनेगा COVID केयर सेंटर, एक हजार बिस्तरों की होगी व्यवस्था

लखनऊ के जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि राजधानी स्थित हज हाउस को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जाए और वहां करीब एक हजार बिस्तरों की व्यवस्था की जाए. राजधानी के सरोजिनी नगर स्थित हज हाउस वह भवन है जहां हज यात्रा पर जाने से पहले यात्री के रहने, भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है.

दिल्ली का 'हज हाउस' बनेगा COVID केयर सेंटर, एक हजार बिस्तरों की होगी व्यवस्था
कोरोना वायरस का प्रकोप/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लखनऊ, 8 जुलाई: लखनऊ के जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि राजधानी स्थित हज हाउस को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जाए और वहां करीब एक हजार बिस्तरों की व्यवस्था की जाए.

राजधानी के सरोजिनी नगर स्थित हज हाउस वह भवन है जहां हज यात्रा पर जाने से पहले यात्री के रहने, भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है. चूंकि इस साल कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण हज यात्रा स्थगित कर दी गई है, इसलिए इसे कोविड केयर सेंटर में बदला जा रहा है.

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को हज हाउस का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को कोविड-19 हेतु ‘मेडिकल एण्ड हेल्थ केयर सेंटर’ के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने जिले में बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यह फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: रीवा के सौर ऊर्जा संयंत्र से दिल्ली मेट्रो को मिलेगी बिजली, PM मोदी 10 जुलाई को राष्ट्र को करेंगे समर्पित

उन्होंने कहा कि नगर निगम के जोनल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अगले दो दिन में पूरे परिसर को स्वच्छ और संक्रमण मुक्त कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि रोगियों को पृथक रखने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तय की गई दूरी पर बिस्तर लगवाए जाएं, उनके बीच पार्टिशन लगवाया जाए. रोगियों के पौष्टिक आहार हेतु भोजन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि सभी को पौष्टिक आहार मिले. उन्होंने कोविड केयर सेंटर के संचालन के दौरान परिसर को नियमित रूप संक्रमण मुक्त किया जाए उसे स्वच्छ रखा जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).