देश की खबरें | जसवन्त सिंह के निधन पर झारखंड की राज्यपाल ने शोक प्रकट किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवन्त सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
रांची, 27 सितंबर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवन्त सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘जसवंत सिंह जी ने एक सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के साथ राजनेता के रूप में मिले विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए जनमानस में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की।’’
मुर्मू ने कहा, ‘‘उन्होंने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त, विदेश एवं रक्षा जैसे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किये।’’
उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
यह भी पढ़े | Punjab: पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा- किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी विकल्पों को खंगाल रहा हूं.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, ‘‘राष्ट्र के लिए उनका योगदान सदैव स्मरण रहेगा। परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।’’
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, ‘‘जसवंत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताते हुए कहा कि जसवंत सिंह का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।
दास ने कहा, ‘‘वह सेना में रहे या सरकार में, उन्होंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ देश की सेवा की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)