देश की खबरें | कर्नाटक सरकार विधायकों के वेतन में संशोधन के लिए विधेयक लाने पर विचार कर रही: मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार विधायकों के वेतन में संशोधन के लिए विधेयक लाने पर विचार कर रही है। राज्य के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, चार मार्च कर्नाटक सरकार विधायकों के वेतन में संशोधन के लिए विधेयक लाने पर विचार कर रही है। राज्य के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) ने सोमवार को हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा की।
पाटिल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह विषय हमारी (बीएसी) बैठक में उठा था। इस पर विचार भी व्यक्त किए गए। सरकार बैठक में दिए गए सुझावों पर विचार करेगी। हम इस सत्र के दौरान कुछ विधेयक पेश कर सकते हैं।’’
वेतन में 50 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा, ‘‘इस पर अभी निर्णय होना बाकी है। हम वेतन में संशोधन के संबंध में विधेयक लाएंगे, क्योंकि पिछली बार ऐसा किए जाने के बाद से काफी समय बीत चुका है।’’
राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने भी कहा कि कुछ विधायक यात्रा व्यय के कारण वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ विधायक वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों में यात्रा करनी पड़ती है और खर्च भी अधिक होता है। मुझे शुरू से जो भी वेतन मिला है, मैंने उसे सरकारी स्कूलों को दान कर दिया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)