देश की खबरें | सरकार ने सैन्य बलों के उपप्रमुखों, कमान प्रमुखों को पूंजीगत खरीद के लिये और अधिकार दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूंजीगत खरीद के लिए सैन्य बलों के उपप्रमुखों तथा कमान प्रमुखों को और अधिक अधिकार दिए जाने के प्रस्ताव को बुधवार को स्वीकृति प्रदान की । इसके तहत ये अधिकारी 200 करोड़ रूपये तक की परियोजनाओं को मंजूरी दे सकेंगे।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूंजीगत खरीद के लिए सैन्य बलों के उपप्रमुखों तथा कमान प्रमुखों को और अधिक अधिकार दिए जाने के प्रस्ताव को बुधवार को स्वीकृति प्रदान की । इसके तहत ये अधिकारी 200 करोड़ रूपये तक की परियोजनाओं को मंजूरी दे सकेंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजनाओं के लिये वित्तीय शक्तियों को मंजूरी ‘अन्य पूंजीगत खरीद प्रक्रिया की श्रेणी’ के तहत की गई है ।

उन्होंने बताया कि इसके तहत उप सेना प्रमुख, वायु अधिकारी (रखरखाव), समन्वित रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख सहित भारतीय तटरक्षक बल के अतिरिक्त महानिदेशक को 200 करोड़ रूपये तक की परियोजनाओं को मंजूरी देने की वित्तीय शक्ति प्रदान की गई है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि शक्तियों का बंटवारा सेना मुख्यालय से लेकर कमान स्तर पर पूंजीगत प्रकृति की वस्तुओं के संबंध में किया गया है जिसमें रखरखाव, उन्नयन, मरम्मत आदि संबंधित है । इससे वर्तमान परिसम्पत्तियों की उपयोगिता बढ़ेगी और परियोजनाओं को तेजी से लागू किया जा सकेगा ।

अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत प्रस्ताव के तहत सेनाओं की कमान और क्षेत्रीय कमान में जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी), फ्लैग आफिसर कमांडिंग इन चीफ (एफओसी-इन-यी), एयर आफिसर कमांडिंग इन चीफ (एओसी-इन-सी) को 100 करोड़ रूपये तक की परियोजनाओं की पूंजीगत खरीद की वित्तीय शक्ति प्रदान की गई है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट