देश की खबरें | सरकार ने दुबई में विदेशी परिसर स्थापित करने के आईआईएफटी के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने वाणिज्य मंत्रालय के भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) द्वारा दुबई में अपना पहला विदेशी परिसर स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, 16 मई सरकार ने वाणिज्य मंत्रालय के भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) द्वारा दुबई में अपना पहला विदेशी परिसर स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

आईआईएफटी ने कहा कि इस संस्थान को शिक्षा मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है तथा गृह एवं विदेश मंत्रालयों के साथ-साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है।

उसने कहा कि दुबई परिसर न केवल प्रवासी भारतीयों और वैश्विक शिक्षार्थियों की गतिशील आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि खाड़ी क्षेत्र में भारत की शैक्षिक उपस्थिति को भी मजबूत करेगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘यह वास्तव में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना को दर्शाता है तथा भारतीय शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण और वैश्विक स्तर पर वैचारिकी नेतृत्व को आकार देने में इसकी बढ़ती भूमिका में एक नया अध्याय है।’’

परिसर शुरू करने से पहले संस्थान संयुक्त अरब अमीरात से आवश्यक अनुमति प्राप्त करेगा।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, यहां स्थित आईआईएफटी या इसकी घटक इकाइयों के मौजूदा परिसर से अध्यापकों या किसी भी शैक्षणिक बुनियादी ढांचे का कोई स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।

मंत्रालय के 15 मई के आदेश में कहा गया है, ‘‘नयी दिल्ली स्थित आईआईएफटी के घरेलू परिसर के राजस्व से किसी भी रूप में दुबई में प्रस्तावित विदेशी परिसर में वित्तीय संसाधनों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।’’

इस संस्थान की स्थापना 1963 में वाणिज्य मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में भारत के बाह्य व्यापार क्षेत्र के लिए कौशल निर्माण में योगदान देने के लिए की गई थी।

आईआईएफटी के परिसर दिल्ली, कोलकाता और काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\