देश की खबरें | बदायूं में लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार का प्रेमी पर बलात्कार के बाद हत्या का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले में 19 वर्षीय एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
बदायूं (उप्र), नौ जुलाई बदायूं जिले में 19 वर्षीय एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उसके परिजन ने उसके कथित प्रेमी पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि परिजन ने आरोप लगाया है कि लड़की का प्रेमी मंगलवार देर रात अपने एक साथी के साथ घर में घुसा तथा जब लड़की शौचालय जाने के लिए उठी तो उसने लड़की को पकड़ लिया और बलात्कार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
सूत्रों के मुताबिक परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रेमी ने गला घोंटने से पहले लड़की के कपड़े फाड़ दिए थे। पुलिस के अनुसार, उसकी दादी और भाभी ने घटना की गवाह होने का दावा किया है।
हालांकि, आरोपी व्यक्ति के परिवार का इल्जाम है कि किशोरी की हत्या उसके अपने रिश्तेदारों ने की है और उनके बेटे को इस मामले में फंसाया जा रहा है।
दातागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के के तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में लड़की के गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान मिले हैं तथा उसके कपड़ों को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि मौत के सही कारण और आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

