एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | घर में घुसकर युवती की हत्या का आरोप, 15 मई को होनी थी शादी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात के तहत कथित तौर पर दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जान गंवाने वाली युवती की 15 मई को शादी होनी थी।

देश की खबरें | घर में घुसकर युवती की हत्या का आरोप, 15 मई को होनी थी शादी

हरदोई (उप्र), 13 मई हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात के तहत कथित तौर पर दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जान गंवाने वाली युवती की 15 मई को शादी होनी थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के जरेरा बाबटमऊ गांव के रहने वाले नौरंग के घर रात करीब तीन बजे उसकी बेटी संगीता राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजन के मुताबिक युवती का विवाह तय था और 15 मई को उसकी बारात आनी थी।

परिजन का कहना है कि दो युवकों ने घर में घुसकर संगीता को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

संगीता की मां का दावा है कि उसने हत्या करके भाग रहे दोनों आरोपियों में से एक को पकड़ लिया था लेकिन वह उसे धक्का देकर भाग गया। इस घटना में वह खुद भी जख्मी हुई है। दोनों आरोपी कन्नौज के रहने वाले हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).