खेल की खबरें | बारिश के कारण इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल धुला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रृंखला में 0 . 1 से पीछे चल रही इंग्लेंड टीम के पास बराबरी के लिये अब बस दो दिन का समय है । वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 32 रन बनाये हैं । इससे पहले कल इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 469 के स्कोर पर घोषित की थी ।
श्रृंखला में 0 . 1 से पीछे चल रही इंग्लेंड टीम के पास बराबरी के लिये अब बस दो दिन का समय है । वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 32 रन बनाये हैं । इससे पहले कल इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 469 के स्कोर पर घोषित की थी ।
कल क्रेग ब्रेथवेट छह और अलजारी जोसेफ 14 रन बनाकर खेल रहे थे ।
यह भी पढ़े | पूर्व कप्तान मुस्तफिजुर रहीम सहित नौ खिलाड़ी रविवार से शुरू करेंगे ट्रेनिंग.
सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल 12 रन बनाकर शुक्रवार को सैम कुरेन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए । बेन स्टोक्स ने दसवां टेस्ट शतक लगाते हुए 176 रन बनाये थे जबकि डोम सिबली ने 120 रन बनाये जो उनका दूसरा टेस्ट शतक है ।
जोस बटलर ने 40 और डोम बेस ने नाबाद 31 रन बनाये ।
यह भी पढ़े | बेन स्टोक्स ने कहा- हमें सुनिश्चित करना होगा कि जोफ्रा आर्चर अकेला महसूस न करें.
वेस्टइंडीज के लिये आफ स्पिनर रोस्टन चेस ने 172 रन देकर पांच और तेज गेंदबाज केमार रोच ने दो विकेट लिये ।
वेस्टइंडीज ने साउथम्पटन में पहला टेस्ट चार विकेट से जीता था । तीसरा और आखिरी टेस्ट भी मैनचेस्टर में ही खेला जायेगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

