देश की खबरें | ग्वालियर में खेतों में लगी भीषण आग गांवों तक पहुंची, चार घायल, कई घर जलकर खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बिजली खराबी के कारण खेतों में आग लग गई जो बाद में चार गांवों तक फैल गई। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इसमें चार लोग घायल हो गए और कई घर जलकर खाक हो गए।
ग्वालियर, 27 अप्रैल मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बिजली खराबी के कारण खेतों में आग लग गई जो बाद में चार गांवों तक फैल गई। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इसमें चार लोग घायल हो गए और कई घर जलकर खाक हो गए।
अधिकारी ने बताया कि जिले की भितरवार और चीनोर तहसील में शनिवार रात आग लग गई।
भितरवार के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) संजीव जैन ने कहा कि आग भौरी, ररुआ, चीनोर और गांधी गांवों में फैल गई।
उन्होंने बताया कि कई घर जलकर खाक हो गए और चार लोग घायल हो गए जिनका ग्वालियर के एक सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कुछ मवेशी भी इस हादसे में झुलस गए हैं।
भितरवार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मोहन सिंह राठौर ने कहा कि तूफान के बाद बिजली खराबी के कारण खेतों में आग लग गई और यह आसपास के गांवों में फैल गई।
अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को मुआवजा और अन्य सहायता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों की एक टीम भी घायल मवेशियों के इलाज के लिए प्रभावित गांवों में पहुंच गई है।
जिलाधिकारी रुचिका चौहान भी शनिवार रात घटनास्थल पर पहुंचीं और विभिन्न विभागों को राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

