विदेश की खबरें | यूनान में संसदीय चुनाव के ‘एक्जिट पोल’ में कंजरवेटिव पार्टी आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चुनावों के आधिकारिक परिणाम यदि एक्जिट पोल के अनुरूप आये तो मित्सोताकिस को 300 सदस्यीय संसद में बहुमत हासिल करने के लिए गठबंधन सहयोगियों से मदद मांगनी पड़ेगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चुनावों के आधिकारिक परिणाम यदि एक्जिट पोल के अनुरूप आये तो मित्सोताकिस को 300 सदस्यीय संसद में बहुमत हासिल करने के लिए गठबंधन सहयोगियों से मदद मांगनी पड़ेगी।

यदि गठबंधन के लिए वार्ता नहीं सफल होती है तो जून के आखिर में या जुलाई के प्रारंभ में दूसरा चुनाव हो सकता है।

एक्जिट पोल में मित्सोताकिस के मुख्य प्रतिद्वंद्वी और पूर्व प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं।

करीब तीन दशक के वित्तीय संकट के दौरान स्थिति से उबरने के लिए कर्ज देने वाले अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं की यूनान की अर्थव्यवस्था पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण खत्म हो जाने के बाद देश में रविवार को पहला चुनाव हुआ।

यूनानी अधिकारियों ने मतदान के शीघ्र बाद चुनाव परिणाम घोषित करने का वादा किया है। आईटी कंपनी सिंगुलर लॉजिक ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि रात साढे आठ बजे तक परिणाम का अनुमान लगाने के लिए पर्याप्त आंकड़े होंगे।

इस आईटी कंपनी को परिणाम के आंकड़े उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गयी है।

इस चुनाव में कंजरवेटिव प्रधानमंत्री मित्सोताकिस(55) और वामपंथी सिरिजा पार्टी के प्रमुख एलेक्सिस सिप्रास के बीच मुख्य मुकाबला है। मित्सोताकिस हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और बैंक के अधिकारी रह चुके हैं। सिप्रास आर्थिक संकट के दौरान कुछ समय तक प्रधानमंत्री रहे थे।

मित्सोताकिस ने बार-बार कहा है कि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने जो काम किया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए उन्हें दूसरा कार्यकाल चाहिए।

सिप्रास ने इस वर्तमान सरकार के रिकॉर्ड की खराब तस्वीर पेश की और बदलाव की जरूरत पर बल दिया।

जीवनयापन की बढ़ती लागत मतदाताओं के लिए एक अहम मुद्दा है।

एथेंस के निवासी दिमित्रिस होंड्रोगियानिस (54) ने कहा, ‘‘ हर साल चीजें सुधरने के बजाय बिगड़ती ही जा रही हैं। वस्तुएं महंगी हैं। हर रोज, चीजें नियंत्रण के बाहर जा रही हैं। खरीदारी के लिए सुपरमार्केट जाने में डर लगता है।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें स्थिर सरकार की उम्मीद है, जो खाद्य पदार्थों एवं अन्य वस्तुओं के दामों को घटाने में मदद करेगी।

हालांकि, चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में मित्सोताकिस लगातार आगे रहे हैं, आनुपातिक प्रतिनिधित्व की नई शुरू की गई चुनावी प्रणाली से यह संभावना कम हो जाती है कि जो कोई भी चुनाव जीतता है, वह गठबंधन सहयोगियों की तलाश के बिना सरकार बनाने के लिए यूनान की 300 सदस्यीय संसद में पर्याप्त सीट हासिल करने में सक्षम होगा।

विजेता के पास अन्य दलों के साथ गठबंधन के सिलसिले में वार्ता के लिए तीन दिन होंगे। यदि वह विफल रहता है, तो सरकार बनाने का मौका दूसरी सबसे बड़ी पार्टी को मिलेगा।

कुल 32 दल चुनाव मैदान में हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\