एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी पूंजी की आवक के बीच डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 52 पैसे उछाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से पूंजी के सतत प्रवाह के बीच अंतर बैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की दर 52 पैसे के उछाल के साथ 74.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | विदेशी पूंजी की आवक के बीच डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 52 पैसे उछाली

मुंबई, 24 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से पूंजी के सतत प्रवाह के बीच अंतर बैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की दर 52 पैसे के उछाल के साथ 74.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने भी रुपये को समर्थन मिला।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

डेढ़ माह में यह रुपये की सर्वाधिक तेजी है।

रुपया 74.91 प्रति डालर पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान विनिमय दर 74.31- 74.91 रुपये के दायरे चढ़ती उतरती रही। अंत में रुपया पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 52 पैसे के मजबूत उछाल के साथ 74.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

गत 18 मार्च के बाद रुपय का यह सबसे मजबूत स्तर है।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को शेयरों में 410.16 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

अगस्त में विदेशी पोर्टफालियो निवेशकोंने भारतीय बाजार में 41,330 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वैश्विक बाजार में इस समय निवेश योग्य धन बढ़ा हुआ है और भारत जैसे उभरते बाजारों की जरुरत है।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 364.36 अंक की तेजी दर्शाता 38,799.08 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 45.20 डालर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).