देश की खबरें | गुयाना में चुनावी प्रक्रिया के जल्द समाप्त होने की उम्मीद : भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुयाना में चुनावों के चार महीने से अधिक समय बाद नतीजों के इंतजार के बीच भारत ने शनिवार को कहा कि वह कैरेबियाई राष्ट्र में लोकतंत्र के हित में चुनावी प्रक्रिया के जल्द समाप्त होने की उम्मीद कर रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई गुयाना में चुनावों के चार महीने से अधिक समय बाद नतीजों के इंतजार के बीच भारत ने शनिवार को कहा कि वह कैरेबियाई राष्ट्र में लोकतंत्र के हित में चुनावी प्रक्रिया के जल्द समाप्त होने की उम्मीद कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुयाना में चुनावी गतिरोध पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि भारत को उम्मीद है कि सभी दलों द्वारा चुनाव के परिणाम का सम्मान किया जायेगा।

यह भी पढ़े | हरियाणा: बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओमप्रकाश धनखड़ को जे.पी. नड्डा ने दी शुभकामनाएं: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि भारत दो मार्च, 2020 को हुए आम और क्षेत्रीय चुनावों के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रख रहा है।

उन्होंने कहा कि गुयाना में चुनाव हुए लगभग चार महीने हो गये हैं और परिणामों की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़े | चेन्नई: ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्बैया शनमुगम पर महिला ने घर के दरवाजे पर पेशाब करने का लगाया, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज.

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारत को उम्मीद है कि गुयाना में लोकतंत्र के हित में चुनावी प्रक्रिया का जल्द समापन होगा।’’

लंबे समय तक गुयाना के राष्ट्रपति रहने वाले डेविड ग्रेंजर शुरूआत में चुनाव जीतते प्रतीत हो रहे थे लेकिन विपक्षी पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी (पीपीपी) ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया और दोनों पक्ष फिर से मतगणना पर सहमत हुए।

नये परिणामों में ग्रेंजर चुनाव हारते नजर आये थे। सरकार इसे स्वीकार करने से इनकार कर रही है और परिणामों की आधिकारिक घोषणा में देरी के लिए बार-बार अदालत गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\