देश की खबरें | चुनाव आयोग ‘उपयुक्त समय’ पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा और लोकसभा सीटों के उपचुनाव करवाने के कार्यक्रम के बारे में ‘उपयुक्त समय’ पर घोषणा की जाएगी।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा और लोकसभा सीटों के उपचुनाव करवाने के कार्यक्रम के बारे में ‘उपयुक्त समय’ पर घोषणा की जाएगी।
देश में विधानसभा की 56 सीटों और लोकसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव होना है । लेकिन, आयोग ने यह नहीं बताया है कि क्या सभी लंबित चुनाव कराने का फैसला हुआ है।
बाढ़ और कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए विधानसभा की सात सीटें और लोकसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव को टालने के बाद चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की ।
इन आठ सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए छह महीने की समय सीमा सात दिसंबर को खत्म हो रही है ।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या मामले में लापरवाही के लिए पुलिसकर्मी निलंबित.
बाकी 49 सीटों के लिए उपचुनाव सितंबर के बाद होने हैं ।
चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि आज (शुक्रवार) समीक्षा के बाद चुनाव आयोग ने विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का फैसला किया ।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘(चुनाव) कार्यक्रम की घोषणा उपयुक्त समय पर की जाएगी। ’’ हालांकि, यह नहीं बताया गया कि सभी 57 सीटों, या बाढ़ और महामारी के कारण टाले गए आठ सीटों पर उपचुनाव के संबंध में यह फैसला किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)