विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र की नयी विज्ञान रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को बयां किया जाएगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक वैज्ञानिक ने इसे ‘योर हाऊस इज ऑन फायर’ रिपोर्ट कहा है।
एक वैज्ञानिक ने इसे ‘योर हाऊस इज ऑन फायर’ रिपोर्ट कहा है।
हालांकि, इस तरह की रिपोर्ट वैज्ञानिकों और वैश्विक नेताओं को अक्सर ही निराश करने वाली होती हैं, लेकिन इसका उद्देश्य लोगों का उत्साह फीका करना कतई नहीं है।
जर्मन वाइस चांसलर और अर्थव्यवस्था एवं जलवायु मंत्री रॉबर्ट हेबेक ने कहा कि यह वास्तव में उम्मीद जगाने के लिए है, ना कि निराशा लाने के लिए।
द नेचर कंजरवेंसी और टेक्सास टेक की अमेरिकी जलवायु वैज्ञानिक कैथरिन हेहोई ने भी इससे सहमति जताई।
हेबेक ने कहा, ‘‘उम्मीद, कार्रवाई की ओर ले जाया जाएगा। यदि आप किसी चीज से डरते हैं तो आप छिपते हैं, शर्माते हैं, भागते हैं। यदि आप किसी चीज की उम्मीद करते हैं तो आप खुद में कुछ प्रेरणा, ऊर्जा पाते हैं। और इसी चीज की हमें जरूरत है।’’
कैथरीन ने कहा ‘‘इसमें व्यापक रूप से बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन का हम लोगों पर किस तरह प्रभाव पड़ रहा है और हमें इससे निपटने की तैयारी किस तरह करनी चाहिए क्योंकि हम इसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं कर सकते।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)