देश की खबरें | कोविड-19 से सही हुए लोगों की संख्या और इलाजरत लोगों की संख्या में अब 1.33 लाख का अंतर : मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या इलाज करा रहे संक्रमित मरीजों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है और इस समय दोनों में 1.33 लाख का अंतर है।

नयी दिल्ली, दो जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या इलाज करा रहे संक्रमित मरीजों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है और इस समय दोनों में 1.33 लाख का अंतर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामलों में समय पर क्लीनिकल प्रबंधन से रोजाना 10 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,881 रोगी ठीक हो चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या 3,59,859 हो गयी है। इसके बाद रोगियों के सही होने की दर 59.52 प्रतिशत हो गयी है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 120 नए मामले पाए गए: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस समय देश में 2,26,947 मरीजों का इलाज चल रहा है और सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 19,148 मामले सामने आए और देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,04,641 हो गयी, वहीं 434 संक्रमितों की मौत के साथ कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 17,834 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: जिला स्वास्थ्य विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले MBBS डॉक्टरों के विरोध के बाद सरकार ने बढ़ाया वेतन.

कोविड-19 से सही होने के मामलों की संख्या के लिहाज से शीर्ष 15 राज्यों में महाराष्ट्र (93,154 मामले), दिल्ली (59,992), तमिलनाडु (52,926), गुजरात (24,030), उत्तर प्रदेश (16,629), राजस्थान (14,574), पश्चिम बंगाल (12,528), मध्य प्रदेश (10,655), हरियाणा (10,499), तेलंगाना (8,082), कर्नाटक (8,063), बिहार (7,946), आंध्र प्रदेश (6,988), असम (5,851) और ओडिशा (5,353) हैं।

सही होने वाले लोगों की दर के हिसाब से शीर्ष 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ (82.3 प्रतिशत), मेघालय (80.8 प्रतिशत), राजस्थान (79.6 प्रतिशत), उत्तराखंड (78.6 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा (78.3 प्रतिशत),  बिहार (77.5 प्रतिशत), मिजोरम और मध्य प्रदेश (76.9 प्रतिशत), झारखंड (76.6 प्रतिशत), ओडिशा (73.2 प्रतिशत), गुजरात (72.3 प्रतिशत), हरियाणा (70.3 प्रतिशत), लद्दाख (70.1 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (69.1 प्रतिशत) हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\