Rajasthan: खेत में पानी के कुंड में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत
राजस्थान में जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक खेत में दो मासूम भाई-बहन की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई.
जैसलमेर, 23 अक्टूर : राजस्थान में जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक खेत में दो मासूम भाई-बहन की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई.
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि मोहनगढ़ के नहरी इलाके में एक खेत में बने पानी के कुंड में सुबह खेलते समय एक परिवार के दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में पटाखों की दुकान में आग लगने से दो की मौत
उन्होंने बताया कि इन बच्चों की पहचान क्रश (2) एवं उसकी बहन सपना (3) के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

