देश की खबरें | सागर में आग लगने से व्यक्ति की मौत : मप्र सरकार ने दिए सीबीआई जांच के आदेश

सागर (मध्य प्रदेश), 29 सितंबर जिले में एक महिला के साथ संबंधों को लेकर कथित तौर पर आत्मदाह करने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

उक्त घटना 16 सितंबर की रात की जिले के सेमरा लहरिया गांव की है।

सागर जिला कलेक्टर दीपक आर्य में बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने घटना की सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं।’’

कलेक्टर ने कहा कि चौहान ने अधिकारियों को यह भी बताया कि घटना के दौरान झुलसी 23 वर्षीय युवती के उपचार का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने हमें उसके इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।’’

युवती-युवती के बीच कथित रूप से प्रेम संबंध था। युवती ने दावा किया कि जब वह (व्यक्ति) उसके घर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश कर रहा था तब दुर्घटनावश उसके शरीर में भी आ लग गयी। वहीं युवती के परिवार के लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की।

दूसरी ओर, युवक ने अपने मृत्यु पूर्व बयान में आरोप लगाया है कि महिला के परिवार ने उसे बात करने के लिए बुलाया था। बयान में व्यक्ति ने दावा किया कि जब वह वहां गया तो महिला के परिवार के चार सदस्यों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)