Mathura Shocker: मथुरा में पत्नी की हत्या कर शव खेत में दफनाया, गिरफ्तार
मथुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में उसका शव एक खेत में दफना दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
मथुरा (उप्र), 12 अप्रैल : मथुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में उसका शव एक खेत में दफना दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना जमुनापार थाने के अंतर्गत सुखदेवपुर गांव में हुई और मामला तब सामने आया जब आरोपी के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि शव को खेत से बरामद कर लिया गया है.
उसने बताया कि ‘‘ घटना बृहस्पतिवार रात को हुई. आरोपी विजय राजमिस्त्री है और उसने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा को छत से धक्का दे दिया.’’ पुलिस के अनुसार,‘‘महिला की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद आरोपी रात में शव को घसीटकर खेत में ले गया और उसे एक गड्ढे में दफना दिया. अगली सुबह, उसने ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो. जब उसके पिता ने रेखा को गायब पाया और उसके बारे में पूछा तो विजय ने उसकी हत्या करने की बात बताई. आरोपी के छोटे भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.’’ यह भी पढ़ें: ठाणे जिले में दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद अवैध छात्रावास से 29 बच्चे मुक्त कराए गए
एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि विजय का एक दिव्यांग महिला से प्रेम प्रसंग है और उसके साथ वह अक्सर फोन पर बात करता है, रेखा ने इसका कड़ा विरोध किया था. उन्होंने बताया कि घटना की रात दंपति के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने विजय के कबूलनामे के आधार पर शुक्रवार को रेखा का शव बरामद किया. उन्होंने कहा कि महिला के पिता छितर सिंह ने विजय, उसके बड़े भाई राजकुमार, छोटे भाई कमल और दिनेश तथा माता-पिता के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य के खिलाफ जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

