Cyclonic Storm: ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों तक चक्रवाती तूफान के शनिवार को पहुंचने की आशंका- मौसम विभाग
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि एक चक्रवाती तूफान के शनिवार की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने का अनुमान है.
नयी दिल्ली, 30 नवंबर : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि एक चक्रवाती तूफान के शनिवार की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि थाईलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह साढ़े आठ बजे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था. अगले 12 घंटों में इसके अंडमान सागर तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘उसके बाद कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दो दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में उसके अवदाब में बदलने की संभावना है.
उसके अगले 24 घंटों में इसके बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है.’’ उसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और सघन होने और चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है. यह भी पढ़ें : Bihar: विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर सीएम नीतीश कुमार ने जांच की बात कही, स्पीकर ने कहा- होनी चाहिए कार्रवाई
मौसम विभाग के अनुमान के ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में ‘‘भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है’’ और ओडिशा में आसपास के जिलों, पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा, ‘‘संभावना है कि उत्तरी-पूर्वी राज्यों में 5-6 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

