एजेंसी न्यूज

UP: बांदा में अपराधी ने घर में फांसी लगाकर दी जान, कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से आया था बाहर

सितंबर जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में एक अपराधी ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

UP: बांदा में अपराधी ने घर में फांसी लगाकर दी जान, कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से आया था बाहर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में एक अपराधी ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश सिंह ने रविवार को बताया कि जारी गांव में शनिवार की रात उदयभान सिंह (42) ने अपने घर में पंखे की हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि उदयभान के खिलाफ हत्या और अपहरण के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है. यह भी पढ़े: Ahmedabad Blast: अहमदाबाद विस्फोट के तीन दोषियों का दावा वादा-माफ गवाह ने ईर्ष्या, द्वेष के कारण विरोध में गवाही दी

सिंह ने बताया कि उदयभान की पत्नी संजू सिंह ने सात साल पहले गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी.  परिजन उदयभान की आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).