एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मालेगांव मामले में अदालत का फैसला कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है: श्रीकांत शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपियों को बरी किए जाने का फैसला कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है और उन्होंने पार्टी से उसके ‘भगवा आतंकवाद’ वाले बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।

देश की खबरें | मालेगांव मामले में अदालत का फैसला कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है: श्रीकांत शिंदे

मुंबई, 31 जुलाई शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपियों को बरी किए जाने का फैसला कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है और उन्होंने पार्टी से उसके ‘भगवा आतंकवाद’ वाले बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।

उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के साथ ही हिंदुत्व के सिद्धांतों और बाल ठाकरे के आदर्शों को त्यागने के लिए शिवसेना (उबाठा) पर भी निशाना साधा।

मालेगांव विस्फोट में छह लोगों की मौत हो जाने के लगभग 17 साल बाद मुंबई की एक विशेष अदालत ने भारतीय जनता पर्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सातों आरोपियों को बृहस्पतिवार को बरी करते हुए कहा कि उनके खिलाफ ‘कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं’ है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए यहां नियुक्त विशेष न्यायाधीश ए. के. लाहोटी ने अभियोजन पक्ष के मामले और जांच में कई खामियों को उजागर किया और कहा कि आरोपी व्यक्ति संदेह का लाभ पाने के हकदार हैं।

शिंदे ने कहा, ‘‘प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कर्नल पुरोहित और अन्य के खिलाफ गलत मामला दर्ज किया गया। ऐसा क्यों हुआ? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद देखा और इसे छिपाने के लिए कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद का ढिंढोरा पीटना शुरू किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘17 साल बाद अदालत ने उन्हें (आरोपियों को) बरी कर दिया। यह कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है और उसे माफी मांगनी चाहिए।’’

ठाणे की कल्याण सीट से लोकसभा सदस्य ने कहा कि विस्फोट के समय कांग्रेस सत्ता में थी और अब शिवसेना (उबाठा) ने उसके साथ गठबंधन कर लिया है।

शिंदे ने कहा, ‘‘आज भी शिवसेना (उबाठा) कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोल सकती, क्यूंकि वह गठबंधन में हैं। कांग्रेस की तरह शिवसेना (उबाठा) को भी माफी मांगनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).