देश की खबरें | अदालत ने अभिनेता विजय बाबू को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम संरक्षण की अवधि सात जून तक बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी मलयालम फिल्म निर्माता एवं अभिनेता विजय बाबू को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम संरक्षण की अवधि बृहस्पतिवार को सात जून तक बढ़ा दी।

कोच्चि, दो जून केरल उच्च न्यायालय ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी मलयालम फिल्म निर्माता एवं अभिनेता विजय बाबू को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम संरक्षण की अवधि बृहस्पतिवार को सात जून तक बढ़ा दी।

न्यायमूर्ति बी. कुरियन थॉमस ने साथ ही स्पष्ट किया कि यह अवधि शर्तों के अधीन बढ़ाई गई है और बाबू पीड़िता को प्रभावित नहीं करेंगे और न ही मीडिया से बात करेंगे।

कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा अदालत को सूचित किया गया कि अभिनेता-निर्माता से पूछताछ जारी है।

बाबू के वकीलों ने अदालत को बताया कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।

अभिनेता-निर्माता बुधवार को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और कुछ घंटों बाद उसी दिन उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुए।

उच्च न्यायालय ने 31 मई को पुलिस और आव्रजन विभाग से कहा था कि बाबू को एक जून को यहां आने पर गिरफ्तार न किया जाए।

उच्च न्यायालय ने बाबू को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान करते हुए उन्हें दो जून तक मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।

पुलिस के सामने एक जून को पेश होने के बाद उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई।

अग्रिम जमानत के लिए बाबू की याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने ये निर्देश जारी किये थे। उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

उन पर एक महिला कलाकार का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक पर पीड़िता की पहचान का खुलासा करने का आरोप लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\