देश की खबरें | हरियाणा के टोहाना में दंपति और बच्ची मृत पाए गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 13 नवंबर हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना उपनगर में किराये के घर में रहने वाला एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची मृत अवस्था में पाए गए।

पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने पत्नी और बच्ची की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली होगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान और गुजरात में दो आयुर्वेद संस्थानों का किया उद्घाटन.

टोहाना पुलिस थाने (शहर) के प्रभारी व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को फोन पर बताया कि घटना की जानकारी बुधवार रात को मिली।

उन्होंने कहा, “महिला मंजू देवी (32) और उनकी बेटी बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत गला घोंटने से हुई थी। सुनील कुमार (35), का शव स्टोर रूम में लटका हुआ मिला।”

यह भी पढ़े | Diwali 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Jaisalmer में जवानों के साथ मना सकते हैं दिवाली.

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवत: व्यक्ति ने पत्नी और बच्ची की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति के संबंध आपस में अच्छे नहीं थे और उनके बीच अकसर झगड़ा होता था।

थाना प्रभारी ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)