देश

Diwali 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Jaisalmer में जवानों के साथ मना सकते हैं दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस साल भी दिवाली (Diwali 2020) सेना के जवानों (Army Personnel) के साथ मना सकते है. पीएम मोदी हर साल दिवाली सेना के जवानों के साथ ही मनाते हैं. रिपोर्ट की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल सेना के साथ दिवाली राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर मना सकते हैं. इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) और सेना प्रमुख एमएम. नरवणे (Manoj Mukund Naravane) भी इस मौके पर उनके साथ रह सकते हैं. फिलहाल अभी तक इसे लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि इस पीएम मोदी जैसलमेर बोर्डर पर जा सकते हैं.

Diwali 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Jaisalmer में जवानों के साथ मना सकते हैं दिवाली
पीएम मोदी सेना के जवानों के साथ (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस साल भी दिवाली (Diwali 2020) सेना के जवानों (Army Personnel) के साथ मना सकते है. पीएम मोदी हर साल दिवाली सेना के जवानों के साथ ही मनाते हैं. रिपोर्ट की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल सेना के साथ दिवाली राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर मना सकते हैं. इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) और सेना प्रमुख एमएम. नरवणे (Manoj Mukund Naravane) भी इस मौके पर उनके साथ रह सकते हैं. फिलहाल अभी तक इसे लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि इस पीएम मोदी जैसलमेर बोर्डर पर जा सकते हैं.

बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले यानी की पिछले साल दिवाली के दिन पीएम मोदी राजौरी के 25 डिव के हैडक्वार्टर पहुंचे थे. जहां उन्होंने आर्मी के जवानों को संबोधित किया और फिर उनके साथ मिठाइयां भी खाई. पीएम मोदी हर साल दिवाली के दिन सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए बोर्डर पर जाते हैं. उनके साथ कुछ समय बिताते हैं. वहीं इस बार भी उनका जवानों के बीच जाना तय माना जा रहा है. जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने आज सुबह नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन.

गौरतलब हो कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह के दौरे पर पहुंच गए थे. प्रधानमंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने इस दौरान सैनिकों से मुलाकात की और सेना की तैयारियों का जायजा भी लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).