जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने आज सुबह नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित चार सेक्टरों के सीमावर्ती इलाकों और चौकियों पर भारी गोलीबारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने में अब तक 24 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है.
जम्मू, 12 नवंबर: पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी (Rajauri) और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित चार सेक्टरों के सीमावर्ती इलाकों और चौकियों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारतीय सेना ने भी प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की. यह लगातार तीसरा दिन है जब पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित इलाकों और चौकियों पर मोर्टार दागकर और भारी गोलीबारी करके उनको निशाना बनाया है, जिसके कारण उन इलाकों में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया है.
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने रात भर कठुआ (Kathua) जिले के हीरानगर (Harinagar) सेक्टर में अग्रिम इलाकों और सीमावर्ती चौकियों को निशाना बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गोलीबारी की.
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने आज सुबह करीब 9 बजे राजौरी ज़िले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ ज़िले के शाहपुर, किरनी और क़स्बा सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। #JammuKashmir
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2020
यह भी पढ़े: पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ, कठुआ में की गोलाबारी.
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, "सुबह लगभग नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर (Shahpur), किरनी (Kirni) और क़स्बा (Kasba) सेक्टरों और राजौरी जिले के नौशेरा (Naushera) सेक्टर में एलओसी के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी और गोलाबारी करके अकारण संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन शुरू किया." पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने में अब तक 24 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

