जरुरी जानकारी | देश का सेवा निर्यात मार्च में मामूली घटकर 30 अरब डॉलर पर

मुंबई, दो मई देश का सेवा निर्यात मार्च में 1.3 प्रतिशत घटकर 30 अरब डॉलर रहा। वहीं आयात 2.1 प्रतिशत कम होकर 16.61 अरब डॉलर रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के देश के अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार के आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च में 13.4 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष रहा।

सेवा निर्यात और आयात दोनों पिछले दो महीनों में सकारात्क दायरे में रहे हैं।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में सेवा निर्यात 339.62 अरब डॉलर और आयात 177.56 अरब डॉलर रहा।

व्यापार अधिशेष यानी निर्यात और आयात का अंतर आलोच्य वित्त वर्ष में 162 अरब डॉलर रहा।

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद कुल निर्यात (वस्तु और सेवा) 2023-24 में 776.68 अरब डॉलर का रहा जो 2022-23 में 776.40 अरब डॉलर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)