जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.1 अरब डॉलर बढ़कर 516.362 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.108 अरब डॉलर बढ़कर 516.362 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 17 जुलाई देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.108 अरब डॉलर बढ़कर 516.362 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

इससे पहले, तीन जुलाई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार 6.416 अरब डॉलर बढ़कर 513.54 अरब डॉलर हो गया था।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जून को समाप्त सप्ताह में पहली बार 500 अरब डालर के पार निकला था। उस समय यह 8.223 अरब डॉलर बढ़कर 501.703 अरब डॉलर पर पहुंचा था।

दस जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) में वृद्धि है। कुल भंडार में इसकी हिस्सेदारी सर्वाधिक है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.372 अरब डॉलर बढ़कर 475.635 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

केंद्रीय बैंक के अनुसार इस दौरान स्वर्ण भंडार 71.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.729 अरब डॉलर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.453 अरब डॉलर रहा।

आलोच्य सप्ताह में देश का अंतरराष्टम्ीय मुद्राकोष के पास भंडार भी 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.545 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\