एजेंसी न्यूज

शशि थरूर ने डॉ. हर्षवर्धन पर साधा निशान, कहा- देश की सांस फूल रही है, स्वास्थ्य मंत्री को कुछ और ही हकीकत नजर आ रहा है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के इस बयान के लिए उनपर निशाना साधा कि पिछले सात दिनों में 180 जिलों से कोविड-19 के नए मामले नहीं आए हैं। थरूर ने कहा कि यह देखना बहुत दुखदायी है कि देश को सांस लेना मुश्किल हो रहा है और स्वास्थ्य मंत्री को कुछ और हकीकत नजर आ रही है।

शशि थरूर ने डॉ. हर्षवर्धन पर साधा निशान, कहा- देश की सांस फूल रही है, स्वास्थ्य मंत्री को कुछ और ही हकीकत नजर आ रहा है
कांग्रेस नेता शशि थरूर (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के इस बयान के लिए उनपर निशाना साधा कि पिछले सात दिनों में 180 जिलों से कोविड-19 के नए मामले नहीं आए हैं.  थरूर ने कहा कि यह देखना बहुत दुखदायी है कि देश को सांस लेना मुश्किल हो रहा है और स्वास्थ्य मंत्री को कुछ और हकीकत नजर आ रही है. हर्षवर्धन ने मंत्रियों के समूह की 25 वीं बैठक में शनिवार को महामारी की स्थिति पर चर्चा की. इसमें उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों में देश के 180 जिलों से संक्रमण के नए मामले नहीं आए हैं.

थरूर ने हर्षवर्धन की टिप्पणी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह देखना दुखदायी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को कुछ और हकीकत दिख रही है जबकि पूरा देश सांसों के लिए जूझ रहा है और दुनिया भारतीयों की बदहाली को देख रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने कहा, ‘‘क्या कोई सोच सकता है कि (अमेरिका में व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार) डॉ फाउची एसएमएस भेजे जाने का जश्न मना रहे हैं, फर्जी दवाओं और अप्रमाणित चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दे रहे हैं? हमारे आंकड़ों पर कोई भरोसा नहीं करता है. यह भी पढ़े: कोरोना से जंग: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सांसदों के वेतन-पेंशन में कटौती के मोदी सरकार के फैसले का किया स्वागत, लेकिन MPLAD फंड को लेकर उठाए सवाल

थरूर ने हर्षवर्धन के कुछ दिन पहले के एक और ट्वीट को टैग किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘हमारे विश्व स्तरीय को-विन मंच ने विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के लिए लाभार्थियों के सुगम पंजीकरण का मार्ग प्रशस्त किया.

हर्षवर्धन ने ट्वीट में कहा था कि महज तीन घंटे में, 80 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया, 1.45 करोड एसएमएस भेजे गए और 38.3 करोड़ ‘एपीआई हिट’ दर्ज किए गए. हर्षवर्धन पर तंज कसते हुए थरूर ने पूछा कि ‘‘क्या एसएमएस भेजा जाना कोविड-19 से निपटने में सफलता का संकेतक है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).