देश की खबरें | राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्टालिन ने दीं शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और द्रमुक अध्यक्ष एम के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को शुभकामनाएं दीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, एक अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और द्रमुक अध्यक्ष एम के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को शुभकामनाएं दीं।

पलानीस्वामी ने कोविंद को गुलदस्ता भेजा और कहा, ‘‘आपके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देकर मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वह आपको राष्ट्र तथा लोगों की सेवा के लिए दीर्घायु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

पनीरसेल्वम ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि ईश्वर राष्ट्रपति को अच्छा स्वास्थ्य तथा प्रसन्नता प्रदान करें, जिससे कि वह राष्ट्र और इसके लोगों के प्रति अपनी नि:स्वार्थ सेवा जारी रख सकें।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार फिर बोले- फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार गर्दन की चोट के कारण हुई हाथरस पीड़िता की मौत, उसके साथ नहीं हुआ रेप.

स्टालिन ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राष्ट्र के सर्वाधिक विशिष्ट नेताओं में से एक करार दिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की।

कोविंद का जन्म आज ही के दिन 1945 में उत्तर प्रदेश में कानपुर के परौंख गांव में हुआ था।

उन्होंने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\