देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पाटिल से पोलावरम नहर निर्माण पर हुए खर्च के भुगतान की अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से पोलावरम परियोजना की बायीं और दायीं नहरों के निर्माण में हुए खर्च के भुगतान की अपील की।
नयी दिल्ली/अमरावती, 20 फरवरी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से पोलावरम परियोजना की बायीं और दायीं नहरों के निर्माण में हुए खर्च के भुगतान की अपील की।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से इस विशाल सिंचाई परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का भी अनुरोध किया।
नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘(मैंने मंत्री से) पोलावरम की बायीं और दायीं नहरों के निर्माण पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति करने और परियोजना को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक सहायता का अनुरोध किया।’’
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने पोलावरम-बनकाचेरला लिंक परियोजना के लिए भी पाटिल से सहयोग मांगा, जिसका उद्देश्य एक लिंक नहर के माध्यम से पोलावरम में गोदावरी नदी से बाढ़ के 200 टीएमसी पानी को बनकाचेरला पहुंचाना है।
नायडू के अनुसार, पोलावरम-बनकाचेरला परियोजना 80 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराकर और तीन लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करके राज्य को सूखा-मुक्त बनाएगी, जबकि 9.14 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उद्योगों को 20 टीएमसी पानी की आपूर्ति भी हो सकेगी।
पिछले साल नवंबर में विधानसभा में नायडू ने पोलावरम परियोजना को राज्य की जीवन रेखा बताया था और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद इसे ‘किसी भी कीमत पर’ 2027 तक पूरा करने का संकल्प लिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

