देश की खबरें | भाजपा में शामिल होने के लिए माकपा छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ आरोप थे: सूर्यकांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र ने शनिवार को कहा कि मेदिनीपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ चुके लोगों के खिलाफ आरोप थे और उन्हें अंतत: पार्टी छोड़नी पड़ी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 19 दिसम्बर माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र ने शनिवार को कहा कि मेदिनीपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ चुके लोगों के खिलाफ आरोप थे और उन्हें अंतत: पार्टी छोड़नी पड़ी।

माकपा के दो विधायक- तमलुक से अशोक डिंडा और गजोले से दीपाली विश्वास रैली के दौरान भाजपा में शामिल हो गये।

मिश्र ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘माकपा छोड़ चुके इन लोगों के खिलाफ आरोप थे। अंतत: उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी क्योंकि उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई थी।’’

शुभेंदु अधिकारी और शीलभद्र दत्ता जैसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं के भी भाजपा में शामिल होने के बारे में मिश्र ने कहा, ‘‘यह एक नाटक के अलावा कुछ नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह नाटक लंबे समय से चल रहा है और अंतिम दृश्य सामने आना बाकी है। न तो भाजपा और न ही तृणमूल कांग्रेस के पास कोई वैचारिक आधार है - केवल भ्रष्टाचार है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तृणमूल कांग्रेस और वामदलों को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘हम शुरू से ही इस तरह के किसी भी कदम के विरोध में हैं। हम एक संघीय ढांचे में राज्यपाल के पद के भी खिलाफ हैं।’’

मिश्र ने कहा, ‘‘भाजपा आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है और काले धन को वापस लाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रही है। उसने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार