जरुरी जानकारी | छतों पर लगने वाले सौर संयंत्रों की क्षमता जनवरी-मार्च में 6.35 प्रतिशत बढ़ी: मेरकॉम इंडिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में छतों पर लगने वाले सौर संयंत्रों की क्षमता 6.35 प्रतिशत बढ़कर 485 मेगावाट हो गई। मेरकॉम इंडिया ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो जून देश में इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में छतों पर लगने वाले सौर संयंत्रों की क्षमता 6.35 प्रतिशत बढ़कर 485 मेगावाट हो गई। मेरकॉम इंडिया ने यह जानकारी दी।
हरित ऊर्जा से जुड़ी शोध कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही में देश में स्थापित रूफटॉप यानी छतों पर लगने वाले सौर संयंत्रों की क्षमता 456 मेगावाट थी।
मेरकॉम इंडिया ने कहा कि तिमाही आधार पर रूफटॉप सौर क्षमता में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
'मेरकॉम इंडिया रूफटॉप सौर बाजार रिपोर्ट- 2023 की पहली तिमाही' के मुताबिक इस दौरान आवासीय उपभोक्ताओं ने लगभग 58 प्रतिशत क्षमता जोड़ी, जबकि औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी क्रमश: 28 प्रतिशत और 14 प्रतिशत रही।
मेरकॉम कैपिटल ग्रुप के सीईओ राज प्रभु ने कहा, ''सौर क्षमता की लागत घट रही है, जबकि बिजली की दरें बढ़ रही हैं। इससे उपभोक्ताओं के लिए सौर अर्थव्यवस्था आकर्षक हो रही है। आने वाली तिमाहियों में इसमें तेजी से वृद्धि हो सकती है।''
रिपोर्ट के अनुसार छतों पर लगने वाले सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता के मामले में गुजरात, केरल और कर्नाटक अव्वल रहे। वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कुल क्षमता में इनका योगदान लगभग 70 प्रतिशत रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)