देश की खबरें | व्यापारी ने मां की हत्या कर, भाई-बहन को जख्मी किया और फिर आत्महत्या की

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी शर्मा ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार की रात टोकापाल प्रखंड के आरापुर बस्ती में हुई।

मृतक की पहचान सुरेंद्र कच्छ के तौर पर हुई है। वह सेवानिवृत्त बिक्री कर अधिकारी का बेटा है और कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार है।

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, व्यक्ति अपने व्यापार में हुए घाटे से परेशान था।

पुलिस ने कहा कि उसने अपनी मां राधिका (75) की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर अपने भाई और बहन पर भी हमला किया और फिर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि हमले में उनके भाई-बहन घायल हो गए और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)