एजेंसी न्यूज

Thane Dust Storm: ठाणे में धूल भरी आंधी से इमारत क्षतिग्रस्त, निवासियों को निकाला गया

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में धूल भरी आंधी आने से अनधिकृत तौर पर बनाई गई एक ऊंची इमारत क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद कुछ निवासियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Thane Dust Storm: ठाणे में धूल भरी आंधी से इमारत क्षतिग्रस्त, निवासियों को निकाला गया
Credit-(X,@s_r_khandelwal)

ठाणे, 5 अप्रैल : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में धूल भरी आंधी आने से अनधिकृत तौर पर बनाई गई एक ऊंची इमारत क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद कुछ निवासियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मुंब्रा क्षेत्र में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण ठाकुर पाड़ा में अनधिकृत रूप से बनाई गई सात मंजिला इमारत के दो कमरों की दीवारों में दरारें आ गईं. तड़वी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी बचाव वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर इमारत को गिरने से बचाया. यह भी पढ़ें : रेलवे परियोजनाओं से संपर्क सुविधा संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार होगा: प्रधानमंत्री मोदी

नगर निकाय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एहतियात के तौर पर छह आवासीय इकाइयों को खाली कराकर सील कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि आंधी के कारण शहर भर में पेड़ गिरने की पांच घटनाएं हुईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).